राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर

शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह जिला खैरागढ़- छुईखदान- गंडईकी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ.एल.सी.सिन्हा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री डी.के. साहू के निर्देशन में ग्राम सिरसाही में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 9 /11/2022 से दिनांक 15/ 11/ 2022 तक किया गया शिविर का उद्घाटन समारोह दिनांक 9 /11/2022 को सुबह 11:00 बजे आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती लीला प्रकाश मंडावी जनपद पंचायत अध्यक्ष खैरागढ़ एवं अध्यक्ष के रुप में श्री रजवान लोधी सदस्य जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय ठेलकाडीह एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता साहू जनपद सदस्य खैरागढ़ श्रीमती लिखेश्वरी साहू सरपंच ग्राम पंचायत सिरसाही श्री शिशुपाल भारती, श्री अजीत सिन्हा ,एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.सी.सिन्हा एवं समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे शिविर में 25 स्वयंसेवकों ने शिवरात्रि के रूप में भाग लिया शिविर में दिनचर्या की शुरुआत प्रभात फेरी से करके गांव के विभिन्न गलियों में भ्रमण करते हुए जन जागरूकता के गीत गाए गए एवं आरसीयू से संबंधित नारे लगाए गए ।परियोजना कार्य अंतर्गत गांव की स्कूल परिसर ,पंचायत परिसर, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी ,तालाब, सड़कों ,गलियों में सफाई कार्य कर स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीण जनों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया बौद्धिक चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विशेष विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया। जिसमें प्रथम दिवस पुलिस विभाग के सहायक उपनिरीक्षक श्री रोहित रजक उपस्थित रहे एवं साइबर क्राइम पाक्सो-एक्ट एवं नशा मुक्ति संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई व स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती डॉक्टर वैशाली महाकालकर द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई एवं पशु चिकित्सा विभाग से डॉ .एस .आर.रोडगे ने पशुपालन एवं कुक्कुट पालन जानकारी प्रदान की गई ।तृतीय दिवस कृषि विभाग से ग्रामीण विस्तार अधिकारी श्री याजवेंद्र कटरे एवं श्री महेंद्र माहला ने कृषि संबंधी आधुनिक तकनीक एवं योजनाओं तथा जैविक कृषि संबंधी जानकारी प्रदान की गई ।चतुर्थ दिवस महाविद्यालय के प्रध्यापक श्री सी. एस.राठौर द्वारा विद्यार्थियों को कैरियर निर्माण संबंधी जानकारी दी गई शासकीय विज्ञान महाविद्यालय राजनंदगांव के रा.से.यो कार्यक्रम अधिकारी डॉ एस. आर. कन्नौजे द्वारा स्वयं सेवकों को रा.से.यो के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में अवगत कराया गया सस्तम दिवस राशियों के जिला संगठन ने स्वयंसेवकों को व्यक्तित्व निर्माण में राशियों की भूमिका विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया ।शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा रा.से.यो के विभिन्न ऋषिकेश सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर ग्रामीणजनों को नशा मुक्ति स्वच्छता साक्षरता मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। शिविर का समापन समारोह दिनांक 15/11/ 2022 को रखा गया जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.सी.सिन्हा द्वारा की गई मुख्य अतिथि के रूप में गांव की वरिष्ठ नागरिक श्री राम साहू, विशिष्ट अतिथि श्री रोहित साहू, श्री राम पटेल ,श्री बोधन वर्मा ,श्री सुजान राम पटेल ,साथ ही महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी गण तथा ग्रामीण जन समारोह में उपस्थित रहे।


Leave a Reply