Principal Message

Dr. A. K .Shrivastava

Dr. A.K. Shrivastava

Incharge Principal

प्रिय विद्यार्थियों एवं पालकों !

           ज्ञान ही मानव जीवन को उत्कर्ष प्रदान करने का साधन है। ज्ञान के आलोक से यह क्षेत्र भी आलोकित हो इस परम उद्देश्य को लक्ष्य कर 19 जून 2018 को शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह की स्थापना की गई। इस महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य तीनों संकाय में अध्यापन होता है।
            हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) से संम्बद्ध यह महाविद्यालय राज्य शासन एवं जनभागीदारी समिति द्वारा प्राप्त अनुदानों से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक केन्द्र के रुप में विकसित होने का प्रयास कर रहा है। अध्ययन, अध्यापन और अनुशासन की त्रयी हमारे महाविद्यालय की परंपरा है। सीमित संसाधनों के बावजूद अपने विशिष्ट कार्यों के बल पर अपने लक्ष्यों तथा उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील है।
          हमारा उद्देश्य सामाजिक एवं राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुरुप समग्र विकास के साथ विशिष्ट व्यंिक्तत्व का सृजन करना है। राज्य शासन के मार्गदर्शन से समस्त महाविद्यालय परिवार, जन-भागीदारी समिति एवं अन्य संस्थानों के आपसी सामंजस्य से शिक्षा, अनुसंधान एवं शैक्षणेŸार गतिविधियों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करते हुए भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों में अटूट विश्वास रखते हुए हम आधुनिक पीढ़ी को विश्वस्तरीय गुणवत्ता के अनुरुप गढ़ने एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए वचनबद्ध हैं।
          वर्तमान में मानव समुदाय वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहा है। इससे बचाव हेतु आवश्यक निर्देशों का पालन करते हुए एवं सामाजिक सजगता का परिचय देकर हम महामारी कोविड-19 आपदा से धीरे-धीरे मुक्त हो रहे है। किंतु आगे भी कोविड-19 से बचाव हेतु निर्देशों का पालन करने की अपेक्षा है। इन परिस्थितियों में शिक्षण कार्य के निष्पादन हेतु कक्षा में भौतिक उपस्थिति के साथ ऑनलाईन अध्यापन तकनीक को अपनाकर विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन में महाविद्यालय परिवार सदैव तत्पर है।
           प्रिय विद्यार्थियों ! ‘विद्या सर्वस्व भूषणम्’ इस मूल मंत्र से अनुप्राणित एवं संकल्पित उच्च शिक्षा के इस पावन मंदिर में हम आप सबका नये सत्र में हार्दिक स्वागत करते हैं। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आप इस संस्था के समृद्ध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से निश्चय ही लाभान्वित होंगे। हम आप सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Scroll to Top