एम.ओ. यू. शासकीय दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय राजनांदगांव के साथ |

शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य डॉ. के. टांडेकर तथा शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह (के.सी.जी.) के प्राचार्य डॉ. एल.सी. सिन्हा सर की उपस्थिति में दोनों महाविद्यालयों के मध्य दिनांक07/11/2022 को 3 वर्ष के लिए शैक्षणिक अनुबंध (M.O.U.) किया गया। जिसके अंतर्गत दोनों महाविद्यालय के मध्य शैक्षणिक सहयोग, सेमिनार सहभागिता, प्रायोगिक लैब एवं लाइब्रेरी उपयोग, शोध कार्य , अतिथि व्याख्यान अन्य शैक्षणिक कार्यों में परस्पर सहयोग आदि शर्तों पर एम. ओ. यू. पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर दिग्विजय महाविद्यालय के आई.क्यू. ए. सी. प्रभार डॉ. के. के. देवांगन, डॉ. मज़ीद अली, डॉ. त्रिलोक देव, डॉ. अनिता साहा, डॉ. डाकेश्वर वर्मा, श्री परगनिहा एवं ठेलकाडीह महाविद्यालय के आई.क्यू. ए. सी प्रभार श्री विनय कुमार मसियारे उपस्थित थे।


Leave a Reply