नैक मूल्यांकन एक दिवसीय कार्यशाला

शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह जिला- के. सी.जी ( छ.ग) के प्रभारी प्राचार्य डॉ एल.सी.सिन्हा के मार्गदर्शन में दिनांक 24/ 11/ 2022 को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनंदगांव से एम.ओ .यू के तहत नैक मूल्यांकन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में दिग्विजय महाविद्यालय के नैक प्रभारी डॉ के.के देवांगन विषय विशेषज्ञ डॉ त्रिलोक कुमार एवं डॉ अनिता साहा उपस्थित हुए। डॉ देवांगन सर द्वारा ने के सात क्राइटेरिया के अनुपालन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। डॉ त्रिलोक कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के अंतर्गत विद्यार्थियों के मेंटर ,फीडबैक सपोर्ट, निर्धन छात्रवृत्ति, शिक्षक पालक बैठक आदि के रिकॉर्ड निर्माण समितियों के मीटिंग रजिस्टर संधारण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई ।ताकि उसे नैक एस.एस.आर में अपलोड किया जा सके डॉ अनीता साहनी ने के अंतर्गत एस.ओ.पी ,फाइल रिकॉर्ड ,आई. आई. क्यु. ए. कार्यक्रम के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया अंत में महाविद्यालय संयोजक श्री व्ही. के मसियारे द्वारा आभार व्यक्त किया गया इस कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top