राजनीति विज्ञान में अतिथि व्याख्यान

शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह जिला खैरागढ़- छुईखदान -गडंई में दिनांक 5 /11/ 2022 को प्राचार्य डॉ एल. सी. सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं राजनीति विज्ञान विभाग के अतिथि व्याख्याता श्री दुर्गेश्वर प्रसाद के निर्देशन में अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. नागरत्ना गणवीर सहायक प्रध्यापक शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ एल.सी .सिन्हा के स्वागत उद्बोधन से हुआ तत्पश्चात विषय विशेषज्ञ डॉ. नागरत्ना गणवीर द्वारा ‘भारत में संसदीय शासन प्रणाली’ विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि भारत में संसदीय शासन प्रणाली की महत्ता एवं राजनीति विज्ञान किस प्रकार हमारे लिए महत्वपूर्ण है और कला संकाय की समस्त छात्र छात्राओं को संसदीय शासन प्रणाली के साथ-साथ अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया साथ ही साथ छात्र छात्राओं को पीएससी परीक्षा से भी संबंधित जानकारी दी गई जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भविष्य मे लाभान्वित होंगे।कार्यक्रम का संचालन श्री दुलेश्वर प्रसाद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ .एल.सी. सिन्हा के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में कला संकाय के समस्त अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं बहुत अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top