साक्षरता दिवस का आयोजन

शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह में दिनांक 8 सितंबर 2022 को महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के संस्था प्रमुख श्री सी.एस. राठौर सर के मार्गदर्शन में किया गया तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व 150 से ज्यादा विद्यार्थी सम्मिलित हुए। संस्था प्रमुख श्री सी. एस. राठौर सर द्वारा अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व एवं जागरूकता फैलाने संबंधित जानकारी दी गई ।तत्पश्चात श्री विनय कुमार मसियारे सर द्वारा शिक्षा के सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए एक सफल शिक्षित नागरिक बनने की प्रेरणा दी गई साथ ही संस्था के सहायक प्राध्यापक सुश्री रेणुका कुंजाम ,श्री बेन विक्रम बर्मन एवं अविनाश कुमार ने अपने – अपने उद्बोधन से विद्यार्थियों को साक्षरता संबंधी जानकारी दी। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में भाषण, गीत ,कविता ,आदि के माध्यम से विद्यार्थियों ने भी सराहनीय रूप से भागीदार रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेणुका सिन्हा एवं एन.एस.एस प्रभारी श्री डी.के साहू के द्वारा किया गया।


Leave a Reply