शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित।

महाविद्यालय में 5 सितंबर 2022 को विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की इस जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें स्मरण करते हुए सभी प्राध्यापक शिक्षकों का सम्मान किया गया। प्राचार्य महोदय डॉ. सिन्हा सर ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक उस ज्योति की तरह होता है जो विद्यार्थियों के जीवन को प्रकाश से भर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सफल जीवन की शुभकामनाएं दी। राठौर सर ने विद्यार्थियों को शिक्षक की महत्ता और उसके समाज निर्माण की भूमिका के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। सभी प्राध्यापकों श्री विनय कुमार मसियारे, श्री डी. के. साहू , सुश्री रेणुका कुंजाम, श्री बेनविक्रम बर्मन , श्री अविनाश कुमार , श्रीमती रेणुका सिन्हा, श्री संदीप श्रीवास सर ने आशीर्वचन के रूप में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की। विद्यार्थियों द्वारा मनोरंजन के लिए कुछ खेल का भी आयोजन रखा गया। साथ ही शिक्षक के सम्मान में गीत, भाषण, कविता आदि प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम का संचालन कु. वैष्णवी (बी.ए. द्वितीय वर्ष) द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।


Leave a Reply