महिला समानता दिवस मनाया गया।

संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री सी. एस. राठौर के मार्गदर्शन में शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह में 26 अगस्त 2022 को महिला सुरक्षा जागरूकता योजना के अंतर्गत ‘महिला समानता दिवस’ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में ठेलकाडीह थाना प्रभारी श्री कोमल नेताम, ए.एस.आई श्री के.के. राय एवं महिला आरक्षक और महाविद्यालय के समस्त अध्यापक गण एवं 150 से अधिक छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री सी .एस. राठौर द्वारा अपने उद्बोधन में छात्राओं को भविष्य निर्माण के प्रति सजग रहने एवं महिला सुरक्षा जागरूकता से संबंधित सलाह दी गई ।तत्पश्चात मुख्य वक्ता थाना प्रभारी श्री कोमल नेताम व ए.एस.आई श्री के.के.राय द्वारा महिलाओं से जुड़ी घटनाएं अपराध व उनके निराकरण से संबंधित जानकारी महाविद्यालय के उपस्थित छात्राओं को दी गई। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक सुश्री रेणुका कुंजाम व श्रीमती रेणुका सिन्हा के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top