“महाविद्यालय में सद्भावना दिवस मनाया गया।”

शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त के उपलक्ष्य में ‘सद्भावना दिवस’ मनाया गया। प्राचार्य महोदय डॉ. सिन्हा सर ने बताया कि ये दिन यानि सद्भावना दिवस सभी भारतीयों के बीच शांति, राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है. सद्भावना दिवस राजीव गांधी के एक विकसित राष्ट्र के दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है, जिसे उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं के माध्यम से प्रचारित करने का प्रयास किया. समस्त स्टाफ द्वारा सद्भावना शपथ लिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


Leave a Reply