जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न।

शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह में दिनांक 18/08/2022 को जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें जनभागीदारी अध्यक्ष महोदय श्री शोभाराम बघेल जी की अध्यक्षता में विभिन्न विषयों जैसे महाविद्यालय भूमि पूजन, पूर्व बैठक की समीक्षात्मक जानकारी, प्रवेश व कक्षाओं के प्रारम्भ आदि पर विस्तारित चर्चा की गई। महाविद्यालय विकास के लिए संसाधनों की आश्यकता के अंतर्गत नैक ग्रेडिंग प्रक्रिया को दृष्टिगत रखते हुए नवोन्मेषी शिक्षण पद्धति के संचालन हेतु 2 सेट प्रोजेक्टर- लैपटॉप- स्टैंड की व्यवस्था किये जाने का निंर्णय लिया गया।


Leave a Reply