महाविद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह , जिला राजनांदगांव में 15 अगस्त 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।प्रातः 7:45 को भारत माता एवं स्वतंत्रता सेनानियों के तैलचित्र के समक्ष पुष्प गुलाल से वंदन पूजन कर कार्यक्रम को शुरू करते हुए छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत ” अरपा पैरी के धार” का गायन किया गया।तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ. एल.सी.सिन्हा सर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया।प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता का दिन हम सबके लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण दिन है। हम सबको मिलकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना होगा। और विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से अज्ञानता के अंधकार को दूर करते हुए विकास की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।अंत मे श्री डी. के. साहू सर ने आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top