महाविद्यालय द्वारा पोषक शाला में विस्तार गतिविधि प्रारम्भ

शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह के प्राचार्य डॉ. एल. सी. सिन्हा सर के मार्गदर्शन में एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री अविनाश कुमार सर के निर्देशन में विस्तार एवं लिंकेज गतिविधि के तहत पोषक शाला शासकीय गुरु घासीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठेलकाडीह के विद्यार्थियों के लिए अध्यापन व मार्गदर्शन कक्षा प्रारम्भ किया गया। इसके तहत महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं स्नातक अंतिम के विद्यार्थियों द्वारा स्कूल के 11 वीं , 12वीं के विद्यार्थियों को सिलेबस के साथ साथ उच्चतर शिक्षा के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top