महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।

शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह में प्राचार्य डॉ. एल. सी. सिन्हा सर के मार्गदर्शन में एवं एन. एस. एस. अधिकारी श्री डी. के. साहू सर के निर्देशन में दिनांक 12 अगस्त 2022 को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए साहू सर ने विद्यार्थियों को युवा दिवस की महत्ता एवं इनके योगदान के बारे में जानकारी दी। मसियारे सर ने बताया कि युवाओं को सही अर्थों में शिक्षित होना होगा ताकि वे राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका पहचान सकें। राठौर सर ने बताया कि आजकल अध्कितर युवा वर्ग अपनी शक्ति को गलत रास्तों में व्यय कर रहे हैं, उन्हें सही दिशा में लाने की आवश्यकता है तभी हम समुचित विकास में अपना योगदान दे सकेंगे। प्राचार्य महोदय डॉ. सिन्हा सर ने बताया कि युवाओं का यह जो अध्ययन काल का समय होता है , यह अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। जिसके सदुपयोग से विद्यार्थियों में व्यक्तिव विकास के साथ समाज एवं राष्ट्र हित के प्रति अपनी भूमिका को समझने का बोध उतपन्न होता है। अंत मे साहू सर ने आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को युवा दिवस के अवसर पर संकल्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top