26 नवम्बर को संविधान दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया
mithilesh2127 | Posted on |

शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह में 26 नवम्बर को संविधान दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य, डाॅ. आलोक मिश्रा के मार्गदर्शन में रासेयो इकाई के तत्वाधान में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर जी की 125वी. जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा संविधान निर्माता निर्माता भारत रत्न डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर जी एवं संविधान निर्माण प्ररुप समिति के सदस्यों केे अवदान का पुण्य स्मरण किया गया। संविधान में नागरिकों को प्र्रदŸा मौलिक अधिकारों एवं उनके कर्तव्यों का उल्लेख करते हुए भारतीय संविधान की विशिष्टता एवं महŸाा को प्रतिपादित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य, डाॅ. आलोक मिश्रा ने संविधान दिवस की शुभकामनाएॅ देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश का संविधान विश्व का बडा और श्रेष्ठ संविधान है। इसमें बहुत से देशों के संविधान के महत्वपूर्ण तत्वों का निचोड है। इसमें सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यो का उल्लेख किया गया है। संविधान लागू होने के साथ ही हमारा देश गणराज्य बन सका। अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध प्रत्येक नागरिकों को होना चाहिए। सभी नागरिकों को संविधान एवं गणतंत्र को अक्षुण्ण बनाये रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर प्रो. वी.के. मसियारे ने बताया कि संविधान में निहित कर्तव्यों का पालन करते हुए हम सभी को मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पित होना चाहिए। प्रो. सी.एस. राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान के प्रति जागरुक रहते हुए अच्छा नागरिक बनकर देश के विकास में अपना योगदान गणतंत्र की रक्षा की जा सकती है। प्रो. डाॅ. एल.सी. सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारों के ज्ञान के साथ कर्तव्यों का बोध सभी नागरिकों के लिए परम आवश्यक है। विघटनकारी शक्तियों से लडने एवं समाज में मानवतावादी मूल्यों की प्रतिस्थापना के लिए संविधान का अनुपालन अतिआवश्यक है । प्रो. डाॅ. सिन्हा ने संविधान की उद्देशिका का वाचन कर संविधान पालन हेतु शपथ दिलाया। राष्ट्रगान के साथ संविधान दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन अतिथि व्याख्याता कु. योगिता साहू ने किया।

Leave a Reply