वाणिज्य विषय मे अतिथि व्याख्यान संपन्न

शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह जिला खैरागढ़ – छुईखदान- गंडई (के.सी.जी.) के प्राचार्य डॉ. एल.सी.सिन्हा सर के मार्गदर्शन में एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष सुश्री रेणुका कुंजाम के निर्देशन में एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।इसमें मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के वाणिज्य के प्राध्यापक श्री मोहित साव सर उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए कुंजाम मैडम ने बताया कि इस व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को “उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम” के विषय मे विस्तारित जानकारी प्रदान करते हुए उनमे वाणिज्य विषय के प्रति रुचि को बढ़ाना है। प्राचार्य महोदय डॉ. सिन्हा सर ने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को उपभोक्ता के अधिकारों के संबंध में अवश्य जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की।

अतिथि वक्ता प्रो. मोहित साव ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण की आज आवश्यकता क्यों है। कैसे हम अधिकारों की जानकारी के अभाव में ठगी का शिकार हो जाते हैं। दुकानदारों से पक्का बिल लेना, एम.आर. पी. से ज्यादा रेट में समान न खरीदना, उपभोक्ता फोरम में कैसे अपनी शिकायत दर्ज करना आदि के साथ साथ बचत, शेयर , म्यूच्यूअल फंड के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का निराकरण किया गया।

अंत मे प्रो. व्ही. के. मसियारे सर ने आभार प्रदर्शन किया। व्याख्यान में प्रो. राठौर सर, श्रीवास सर एवं सभी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इस व्याख्यान में स्नातक के सभी वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top