ठेलकाडीह काॅलेज के स्वयं सेवकों ने कोविड-19 टीकारण हेतु लोगों को जागरुक किया

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्राचार्य डाॅ. आलोक मिश्रा के मार्गदर्शन में रासेयो इकाई के तत्वाधान में स्वयं सेवकों द्वारा 30 अगस्त 2021 को कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कोविड-19 के विरुद्ध सघन टीकाकरण हेतु जनजागरुकता अभियान चलाया गया। टीकाकरण से संबंधित जनसमुदाय में फैले भ्रामक बातों को खारिज करते हुए वैक्सीन लगवाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। स्वयं सेवकों द्वारा टीकाकरण के साथ-साथ दो गज की दूरी एवं मास्क है जरुरी का संदेश देकर लोगों को इस महामारी से बचाव हेतु सतर्क किया। बार-बार हाथ धोने एवं सैनेटाईजर का प्रयोग जैसे महत्वपूर्ण उपायों को अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस अभियान में सहभागी बने।

Leave a Reply